पंजाब के मोगा में हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

पंजाब के मोगा में हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

पंजाब के मोगा में हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 6, 2023 / 11:10 am IST
Published Date: November 6, 2023 11:10 am IST

चंडीगढ़, छह नवंबर (भाषा) पंजाब के मोगा में सोमवार तड़के एक ट्रक और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग फिरोजपुर के मक्खू की ओर जा रहे थे तभी तड़के करीब तीन बजे मोगा के कराहेवाला गांव के पास यह दुर्घटना हो गई।

हादसे में मारे गए लोग मोगा और फिरोजपुर जिलों के निवासी थे।

भाषा अभिषेक सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में