मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले
मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले
आइजोल, 17 दिसंबर (भाषा) मिजोरम में कोविड-19 के पांच और नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,085 हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को लॉन्गतलाई से तीन, आइजोल में एक और लुंगलेई में संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है।
अधिकारी ने बताया कि सभी पांच नए मामलों की जानकारी त्वरित एंटीजन जांच से हुई।
मिजोरम में अब 171 लोगों का उपचार चल रहा है और संक्रमण से अब तक 3,907 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यहां संक्रमण से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।
भाषा स्नेहा नरेश
नरेश

Facebook


