अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: January 19, 2021 9:56 am IST

पोर्ट ब्लेयर, 19 जनवरी (भाषा) अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच और नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,988 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने के क्रम में ये नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक और नोडल अधिकारी अविजित रॉय ने बताया कि 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद अब तक 43 लोगों को टीके लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उपचार के बाद संक्रमण से मुक्त हुए एक व्यक्ति को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक यहां 4,897 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और 29 मरीजों का उपचार चल रहा है।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है और मृतकों की संख्या 62 बनी हुई है।

भाषा स्नेहा पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में