नासिक जिले में अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

नासिक जिले में अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

नासिक जिले में अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत
Modified Date: April 8, 2026 / 09:19 pm IST
Published Date: April 8, 2026 9:19 pm IST

नासिक, आठ अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान नदी और झील में डूबने की अलग-अलग घटनाओं में चार बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि डिण्डौरी तालुका के परमोरी गांव में समीर गंगोडे (14) और यश पगारे (12) नहाने के लिए कड़वा नदी में उतरे तथा तैरना नहीं जानने के कारण नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, इसी तरह की घटना निफाड तालुका के खेरवाड़ी में हुई जहां रुद्र जाधव (13) और ओंकार फातंगडे (13) एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे और नदी में नहाने के दौरान ड्रबने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना निफाड के पास रेडगांव बुद्रुक गांव में हुई, जहां एक खेत पर झील में तैरते समय सोमनाथ दंबले (32) की डूबकर मौत हो गई।

पुलिस ने दुर्घटनावश मौत के मामले दर्ज किए हैं।

भाषा

यासिर पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में