जेल में हत्याओं का जश्न मना रहे थे गैंगस्टर , वीडियो आने पर जेल अधीक्षक समेत पांच गिरफ्तार

गैंगस्टर जेल में हत्याओं का मना रहे थे जश्न, वीडियो आने पर जेल अधीक्षक समेत पांच गिरफ्तार

जेल में हत्याओं का जश्न मना रहे थे गैंगस्टर , वीडियो आने पर जेल अधीक्षक समेत पांच गिरफ्तार

arrested for celebrating murders in jail

Modified Date: March 5, 2023 / 11:57 pm IST
Published Date: March 5, 2023 11:37 pm IST

चंडीगढ़, पांच मार्च। पंजाब की तरन तारन जेल में विरोधी गिरोह के सदस्यों की हत्या का कुछ गैंगस्टर द्वारा ‘जश्न’ मनाने का एक कथित वीडियो रविवार को सामने आया। इसके बाद जेल अधीक्षक समेत पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना पिछले हफ्ते की है और जिन लोगों की हत्या हुई है वे गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी थे। वीडियो सामने आने के बाद पंजाब पुलिस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने यहां कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने रविवार को सात जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया और उनमें से पांच को लापरवाही और कैदियों के साथ साठगांठ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

read more: Bastar news: बस्तर को लूटने और बांटने का आरोप! दौरे पर पहुंचे अमित जोगी ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

उन्होंने गिरफ्तार किए गए पांच अधिकारियों की पहचान जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़, अतिरिक्त जेल अधीक्षक विजय कुमार, सहायक जेल अधीक्षक हरीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह और एएसआई हरचंद सिंह के रूप में की।

तरन तारन जिले के गोइंदवाल साहिब केंद्रीय कारागार में पिछले रविवार को हत्याओं के सिलसिले में सात गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पिछले हफ्ते कैदियों में हुए संघर्ष में बटाला के रहने वाले मनदीप सिंह उर्फ तूफान तथा बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह उर्फ मोहना की मौत हो गई थी। वे मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी थे।

read more: Janjgir : दुष्कर्म आरोपी आरक्षक के खिलाफ FIR। युवती ने आरक्षक के खिलाफ FIR कराया दर्ज

शुरुआती जांच में पता चला कि जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों के बीच संघर्ष हुआ था।

करीब एक मिनट लंबे वीडियो को जेल में बंद कथित रूप से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने शूट किया है जिसमें खुद की पहचान सचिन भिवानी के तौर पर बताने वाला एक कैदी कहता है कि मृत गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे हैं।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com