राजस्थान के कोटा में एसयूवी-ट्रक के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के कोटा में एसयूवी-ट्रक के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के कोटा में एसयूवी-ट्रक के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: December 4, 2020 12:13 pm IST

कोटा, चार दिसंबर (भाषा) राजस्थान के कोटा जिले में सड़क पर एक गाड़ी से आगे निकलने के प्रयास के दौरान एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग श्योपुर जिले के निवासी थे। एसयूवी के ड्राइवर की भी मौत हो गयी। हादसे में शामिल लोग किसान थे और वे अनाज मंडी में अपनी फसल की खरीद के लिए दो दिन पहले कोटा आए थे।

थाना प्रभारी नंद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात सवा 12 बजे दिगोद थाना अंतर्गत कोटा-श्योपुर मार्ग पर एसयूवी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी। यह घटना उस वक्त हुई जब एसयूवी एक गाड़ी से आगे निकलने का प्रयास कर रही थी ।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारण गाड़ी गड्डे में जा गिरी और चार सवारी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया ।

भाषा आशीष मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में