होली के दिन बुझ गए पांच घरों के चिराग, देवभूमि द्वारका में नदी में डूबने से पांच किशोरों की मौत

गुजरात के देवभूमि द्वारका में नदी में डूबने से पांच किशोरों की मौत Five teenagers drown in river in Devbhoomi Dwarka, Gujarat

होली के दिन बुझ गए पांच घरों के चिराग, देवभूमि द्वारका में नदी में डूबने से पांच किशोरों की मौत

Five teenagers drown in river

Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: March 18, 2022 6:25 pm IST

द्वारका, 18 मार्च । Five teenagers drown in river : गुजरात में देवभूमि द्वारका जिले के भानवड़ कस्बे के पास शुक्रवार को त्रिवेणी नदी में डूबने से पांच किशोरों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

भानवड़ पुलिस थाने के उप निरीक्षक निकुंज जोशी ने बताया कि वे ‘धुलेती’ मनाने के बाद नहाने के लिए नदी में उतरे थे, लेकिन नदी की गहराई अधिक होने के कारण उसमें डूब गए।

read more: रूस-यूक्रेन युद्ध में चीन के रुख का आकलन करने वाले हैं बाइडन

Five teenagers drown in river पुलिस अधिकारी के मुताबिक पांचों की पहचान स्थानीय निवासी जीत लुहार (16), हिमांशु राठौड़ (17), भूपेन बागड़ा (16), धवल चंदेगड़ा (16) और हितार्थ गोस्वामी (16) के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा कि भानवड़ और खंभालिया कस्बों से दमकलकर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से इन किशोरों के शवों को निकाल लिया है।

पुलिस इस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है।

read more: होली में डीजे बजाने पर विवाद, सरपंच ने साथियों के साथ मिलकर की गोलीबारी, एक की मौत


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com