जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में 24 घंटों की मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

Ads

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में 24 घंटों की मुठभेड़ में 5 आतंकी ढेर

  •  
  • Publish Date - June 22, 2017 / 04:43 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में करीब 24 घंटे की मुठभेड़ के बाद लश्कर के 5 आतंकियों को मार गिराया. मुठभेड़ में आतंकी ठिकाना बना एक मकान भी तबाह हो गया. जबकि इस मुठभेड़ में सेना का एक मेजर भी जख्मी हुए हैं. 

वहीं आतंकियों की मौत के बाद पुलवामा और उसके साथ सटे इलाकों में पैदा हुए तनाव को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 को लागू कर दिया है. जबकि बनिहाल-श्रीनगर रेल सेवा भी एहतियात के तौर पर बंद कर दी गई है । मारे गए आंतकियों के पास से दो एसाल्ट राइफलें, एक पिस्तौल व कुछ ग्रेनेड मिले हैं ।