भारतीय पुरूष बैडमिंटन टीम बांग्लादेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में

Ads

भारतीय पुरूष बैडमिंटन टीम बांग्लादेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 02:44 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 02:44 PM IST

इचिनोमिया, 21 सितंबर (भाषा ) भारतीय पुरूष बैडमिंटन टीम बांग्लादेश को 3 . 0 से हराकर एशियाई खेलों में सोमवार को क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई ।

लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और के श्रीकांत ने एक भी गेम गंवाये बिना क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका सामना मंगलवार को मेजबान जापान से होगा ।

महिला टीम भी अंतिम आठ में जापान से खेलेगी ।

लक्ष्य ने इब्न ऐमान जमान को आधे घंटे से भी कम समय में 21 . 4, 21 . 12 से मात दी ।

इसके बाद आयुष ने गौरब सिंह को 25 मिनट में 21 . 4, 21 . 13 से हराया । श्रीकांत ने जुमार अल अमीन को 23 मिनट में 21 . 15, 21 . 9 से शिकस्त दी ।

भाषा मोना

मोना