गुजरात के अमरेली में शेरनी के हमले में पांच साल के बच्चे की मौत

गुजरात के अमरेली में शेरनी के हमले में पांच साल के बच्चे की मौत

गुजरात के अमरेली में शेरनी के हमले में पांच साल के बच्चे की मौत
Modified Date: March 11, 2026 / 02:57 pm IST
Published Date: March 11, 2026 2:57 pm IST

अहमदाबाद, 11 मार्च (भाषा) गुजरात के अमरेली जिले में शेरनी के हमले में पांच साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार शाम को धारी तालुका के मानवाव गांव में हुई।

धारी के संभागीय वन अधिकारी मिनेश पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश के एक खेत मजदूर के बेटे पर शेरनी ने हमला कर दिया। पटेल ने बताया कि उसकी मदद के लिये लोगों ने जब आवाज लगायी तो शेरनी खून से लथपथ बच्चे को वहीं छोड़कर भाग गई।

अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि वन विभाग ने बाद में तीन टीमें बनाईं और मंगलवार देर रात शेरनी को पिंजरे में कैद कर लिया ।

भाषा शुभम रंजन

रंजन


लेखक के बारे में