Flight Toilet Smoking Incident: फ्लाइट के टॉयलेट में शर्मनाक हरकत करने लगा यात्री, करतूत देख क्रू भी रह गया हैरान, अब लैंडिंग होते ही पुलिस के हवाले

Ads

Flight Toilet Smoking Incident: फ्लाइट के टॉयलेट में शर्मनाक हरकत करने लगा यात्री, करतूत देख क्रू भी रह गया हैरान, अब लैंडिंग होते ही पुलिस के हवाले

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 07:22 AM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 07:29 AM IST

Flight Toilet Smoking Incident/Image Source: ANI

HIGHLIGHTS
  • हवा में उड़ते विमान में बीड़ी
  • यात्री की करतूत से मचा बवाल
  • लैंडिंग के बाद दर्ज हुआ केस

पणजी: Flight Toilet Smoking Incident:  दिल्ली-गोवा उड़ान के शौचालय में बीड़ी पीने के आरोप में एक यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई जब दिल्ली निवासी आशीष राष्ट्रीय राजधानी से गोवा जाने वाली अकासा एयर की उड़ान क्यूपी-1625 में यात्रा कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, एयरलाइन ने अपनी शिकायत में कहा कि उड़ान के दौरान यात्री ने कथित तौर पर विमान के शौचालय में ‘बीड़ी’ पी और उसके पास एक लाइटर भी पाया गया, जिससे विमान और उसमें सवार यात्रियों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था।

फ्लाइट के अंदर बीड़ी पीते पकड़ा गया यात्री (Akasa Air Flight Smoking Case)

Flight Toilet Smoking Incident:  पुलिस ने कहा कि उड़ान के दौरान इस कृत्य से सहयात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। पुलिस ने बताया कि मोपा हवाई अड्डा पुलिस थाना में यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। अकासा एयर ने घटना की पुष्टि की और कहा कि उसके चालक दल ने ‘आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया।’

एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1625 में सात मार्च को एक यात्री को विमान के शौचालय में धूम्रपान करते हुए पाया गया।’एयरलाइन ने कहा कि चालक दल ने सुरक्षा और नियामक प्रक्रियाओं और कानून के अनुरूप ‘आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया’ और गोवा पहुंचने पर व्यक्ति को संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें

"Akasa Air Flight Smoking Case" क्या है?

"Akasa Air Flight Smoking Case" में दिल्ली से गोवा जा रही अकासा एयर की फ्लाइट में एक यात्री पर विमान के शौचालय में बीड़ी पीने का आरोप लगा है, जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया गया।

"Delhi to Goa Flight Smoking Incident" में एयरलाइन ने क्या कार्रवाई की?

"Delhi to Goa Flight Smoking Incident" में चालक दल ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए गोवा पहुंचने पर यात्री को संबंधित अधिकारियों के हवाले कर दिया।

"Mopa Airport Police Case" क्यों दर्ज किया गया?

"Mopa Airport Police Case" इसलिए दर्ज किया गया क्योंकि विमान में धूम्रपान करना सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है और इससे यात्रियों व चालक दल की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।