निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरा, मलबे में दबे लोगों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरा, मलबे में दबे लोगों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरा, मलबे में दबे लोगों को बचाने रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: August 11, 2018 10:52 am IST

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती में एनएच 28 पर एक निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिर गया है।जिसके चलते चार व्यक्ति घायल हो गए है। वहीं 2 लोगों को  मलबे से निकालने के  लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत कार्य शुरू करने और घायलों को बेहतर उपचार का निर्देश दिया है।

 

आस पास के लोगो का कहना है कि जैसे ही ओवरब्रिज गिरना शुरू हुआ आस पास भगदड़ शुरू हो गई थी। जिसके चलते पांच लोगो को आवाज लगा कर उस जगह से हटाया गया है। 

ये भी पढ़ें –इमरान खान की शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं सुनील, कपिल और सिद्धू

जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक कम्पनी द्वारा बनाये जा रहे इस ओवरब्रिज  के मलबे के नीचे आकर कुछ लोग घायल हो गये, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय एक बच्चा और एक व्यक्ति मलबे में दबे देखे जा रहे थे। इसके ​अतिरिक्त भी कुछ लोग दबे हो सकते है। घटना के 20 मिनट में ही प्रशा​सनिक टीमें मौके पर आ गयी हैं और रेस्क्यू शुरू हो गया।

ये भी पढ़े –शनि अमावस्या के साथ है सूर्य ग्रहण, इन बातों का रखें ध्यान

घटना की सूचना लगते ही बस्ती के जिलाधिकारी, उप पुलिस महानिरीक्षक समेत जिला प्रशासन व पुलिस की टीमें पहुंच गयीं. प्रशास​निक टीमों ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कराते हुए मलबा हटवाने का कार्य शुरू करा दिया है।


 

वेब डेस्क IBC24

 


लेखक के बारे में