बंदूक की नोक पर सेना के जवान की शादी ! हनीमून के बजाए पहुंच गए थाने, जानिए पूरा माजरा

बंदूक की नोक पर सेना के जवान की शादी ! हनीमून के बजाए पहुंच गए थाने, जानिए पूरा माजरा

बंदूक की नोक पर सेना के जवान की शादी ! हनीमून के बजाए पहुंच गए थाने, जानिए पूरा माजरा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: December 2, 2018 11:11 am IST

बिहार। अब तक बिहार में किडनैपिंग और दबंगई के किस्से सुनने मिलते थे। लेकिन जो घटना बिहार के हाजीपुर की है वो वाकई चौकाने वाली है। दरअसल यहां एक सेना के जवान की जबरदस्ती शादी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिदुपुर के रहने वाले सेना के जवान कृष्ण मोहन राय को उसके जीजा ने सोनपुर मेला दिखाने के लिए अपनी बाइक में बैठाया और उसके बाद नवादा चौक के पास अचानक उन्हें उनका एक मित्र मिल गया जिसके बाद जवान के जीजा लड़के के घर जाने की बात कहने लगे। और फिर वे तीनों पहुंचे सैदपुर गणेश गांव।

ये भी पढ़े –सुनील अरोड़ा बने देश के 23 वें मुख्य चुनाव आयुक्त

वहां पहुंचने तक जवान को ये आभास ही नहीं था की आगे उसके साथ क्या होने वाला है लेकिन थोड़ी ही देर में आस-पास के लोगो ने उसे घेर लिया और फिर बन्दुक की नोक पर उसका विवाह करवाया गया।इधर सेना का जवान घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी और थक हारकर अपहृत जवान के बड़े भाई रंजन राय ने बिदुपुर थाने में अज्ञात के विरुद्ध अपने भाई के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर सैदपुर गणेश स्थित जितेंद्र राय के घर पर पहुंची। यहां नव विवाहित लड़का-लड़की को पुलिस थाना लाया गया है और पुलिस पूछताछ कर रही है।

 


लेखक के बारे में