अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री बेंजामिन और उनके समर्थक द्रमुक में शामिल हुए

अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री बेंजामिन और उनके समर्थक द्रमुक में शामिल हुए

अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री बेंजामिन और उनके समर्थक द्रमुक में शामिल हुए
Modified Date: June 11, 2026 / 10:32 am IST
Published Date: June 11, 2026 10:32 am IST

चेन्नई, 11 जून (भाषा) अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रहे पी. बेंजामिन अपने समर्थकों के साथ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) में शामिल हो गए हैं।

पूर्व मंत्री अन्नाद्रमुक के कई पदाधिकारियों के साथ द्रमुक में शामिल हुए, जिनमें तिरुवल्लूर सेंट्रल पार्टी जिला महिला इकाई की सचिव यामिनी इलैयाराजा, तिरुवल्लूर जिला छात्र शाखा के सचिव दिनेश और कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे। वे बुधवार को द्रमुक मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ में द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर द्रमुक के वरिष्ठ नेता टी. आर. बालू, ए. राजा और आर. एस. भारती भी उपस्थित थे।

चेन्नई नगर निगम के पूर्व उपमहापौर रहे बेंजामिन, दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का हिस्सा रह चुके हैं।

अन्नाद्रमुक के वर्तमान प्रमुख पलानीस्वामी को विधायकों के एक धड़े से विद्रोह का सामना करना पड़ा, जिन्होंने पार्टी व्हिप का उल्लंघन करते हुए विधानसभा में विश्वास मत के दौरान तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के पक्ष में मतदान किया था।

बेंजामिन का पार्टी छोड़ना अन्नाद्रमुक के प्रमुख नेताओं के लगातार दलबदल की कड़ी को आगे बढ़ाता है। कुछ दिन पहले अन्नाद्रमुक नेता और पूर्व मंत्री एम. सी. संपथ, एन. आर. शिवपथि, कदंबूर सी. राजू और उडुमलाई के. राधाकृष्णन राज्य के मंत्री एन. आनंद की उपस्थिति में सत्तारूढ़ टीवीके में शामिल हो गए थे।

भाषा तान्या वैभव

वैभव


लेखक के बारे में