असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का निधन, गुवाहाटी के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का निधन, गुवाहाटी के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का निधन, गुवाहाटी के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: April 18, 2021 3:33 pm IST

गुवाहाटी: असम के पूर्व मुख्यमंत्री भूमिधर बर्मन का रविवार शाम को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 91 वर्ष के थे। बर्मन कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता थे और दो बार अल्पकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री रह चुके थे।.

Read More: टोटल छत्तीसगढ़ हुआ लॉक, सुकमा में 1 मई तक रहेगी पाबंदी, जानिए कौन सा जिला कब तक रहेगा लॉकडाउन

असम सरकार ने बर्मन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। एक बयान में सरकार ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर का पूरे राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। बर्मन पहली बार हितेश्वर सैकिया के निधन के बाद मुख्यमंत्री बने और इस पद पर 22 अप्रैल से 14 मई 1996 तक रहे।

Read More: जांजगीर-चांपा में 19 हजार 627 मरीजों ने जीता कोरोना से जंग, कारगर साबित हुई जिला प्रशासन की पहल

उन्हें वर्ष 2010 में दोबारा उस समय मुख्यमंत्री बनाया गया जब तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई हृदय के ऑपरेशन के लिए मुंबई गए थे। बर्मन हितेश्वर सैकिया और तरुण गोगोई सरकार में मंत्री रहे और शिक्षा, स्वास्थ्य , राजस्व सहित विभिन्न विभागों का कार्यभार संभाला। 

Read More: सीएम बघेल का निर्देश- ज्यादा संक्रमण वाले क्षेत्र में अभियान चलाकर टेस्टिंग की जाए, दवाओं की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई

आधिकारिक दस्तावेज के मुताबिक सात बार विधायक रहे बर्मन पहली बार 1967 में असम विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए। उन्होंने नलबाड़ी जिले के बोरखेत्री सीट का चार बार प्रतिनिधित्व किया। वह दो बार नलबाड़ी पश्चिम और एक बार धर्मापुर से विधायक चुने गए।

Read More: खबर का असर: रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते पुलिस के हत्थे चढ़े दो युवक, अस्पताल से चोरी कर लाए थे इंजेक्शन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"