Former CM SM Krishna Passes Away: नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री.. लंबे समय से चल रहे थे बीमार, राज्य में फैली शोक की लहर
Former CM SM Krishna Passes Away: नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री.. लंबे समय से चल रहे थे बीमार, राज्य में फैली शोक की लहर
Tamil Nadu Factory Blast | Photo Credit: IBC24 File
Former Karnataka CM SM Krishna Passes Away: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। आज सुबह 2:45 बजे बेंगलुरु स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को आज मद्दुर ले जाया जाएगा।
Read More: Kurla Bus Accident: सड़क पर मौत बनकर दौड़ी सरकारी बस, 30 से ज्यादा लोगों को रौंदा, 4 की मौत, मंजर देख कांप उठेगी रूह
बता दें कि, एसएम कृष्णा पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। कई बार अस्पताल में भर्ती भी हो चुके थे, जिसके बाद मंगलवार तड़के लगभग 2.30-2.45 बजे उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, एसएम कृष्णा के निधन पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू समेत कई दिग्गत नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
Read More: MP-CG Weather Latest Update: प्रदेश में मौसम ने ली फिर करवट.. घने कोहरे से ढ़के कई जिले, अब पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड
बता दें कि, एस एम कृष्णा का जन्म 1932 में हुआ था, उनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा है। वे साल 1999 से 2004 कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे। 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कृष्णा को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया और 23 मई 2009 विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी। मार्च 2017 में एसएम कृष्णा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। 2023 में सरकार ने एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook



