Jeet Pabari Suicide: पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले ने की आत्महत्या, बर्दाश्त नहीं कर सके एक्स-मंगेतर के ऐसे आरोप

Ads

Jeet Pabari Suicide : बताया जा रहा है कि मृतक जीत पाबरी के खिलाफ उनकी एक्स-मंगेतर ने आज से एक साल पहले यानि आज के ही दिन 26 नवंबर, 2024 को मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में जबरन शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

  •  
  • Publish Date - November 26, 2025 / 08:05 PM IST,
    Updated On - November 26, 2025 / 08:10 PM IST

image source: NCMIndia Council For Men Affairs

HIGHLIGHTS
  • चेतेश्वर पुजारा के साले ने की किया सुसाइड
  • एक्स-मंगेतर ने शिकायत में गंभीर आरोप लगाए
  • जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाने के आरोप

नई दिल्ली। Jeet Pabari Suicide, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले जीत रसिकभाई पाबरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। इस घटना के बाद राजकोट के पाबरी परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि मृतक जीत पाबरी के खिलाफ उनकी एक्स-मंगेतर ने आज से एक साल पहले यानि आज के ही दिन 26 नवंबर, 2024 को मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में जबरन शारीरिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

सगाई होने के बाद जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाने के आरोप

Jeet Pabari Suicide: मृतक जीत की एक्स-मंगेतर ने शिकायत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि जीत पाबरी ने शादी का वादा करके उसके साथ जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाए थे। यह काम सगाई होने के बाद किया गया और फिर सगाई तोड़ दी गई।

इसे लेकर NCMIndia Council For Men Affairs ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा है कि ”कोई भी पुरुष इससे अछूता नहीं है। क्रिकेटर जीत रसिकभाई पाबारी, @cheteshwar1 के साले ने शादी के बहाने बलात्कार के एक मामले में उत्पीड़न और यातना के कारण आत्महत्या कर ली। यह मामला उनकी मंगेतर ने 26 नवंबर 2024 को उनकी सगाई टूटने के बाद दर्ज कराया था। अब, जीत रसिकभाई पाबारी ने एक साल बाद उसी तारीख को अपनी जान दे दी। शादी के बहाने बलात्कार कानून में एक खतरनाक हथियार है जिसका इस्तेमाल किसी भी पुरुष पर सालों तक सहमति से संबंध बनाने के बाद भी बलात्कार का आरोप लगाने के लिए किया जा सकता है।”

राजकोट में रहते हैं चेतेश्वर पुजारा के ससुराल वाले

बता दें कि चेतेश्वर पुजारा के ससुराल वाले जामजोधपुर के रहने वाले हैं, लेकिन पिछले 20 सालों से राजकोट में रह रहे हैं। उनके ससुराल वाले कॉटन जिनिंग फैक्ट्री का कारोबार करते हैं। चेतेश्वर पुजारा के परिवार में उनकी पत्नी पूजा के अलावा एक छोटा भाई, एक छोटी बहन हैं।

इन्हे भी पढ़ें:

जीत पाबरी कौन थे और उनका चेतेश्वर पुजारा से क्या संबंध था?

जीत रसिकभाई पाबरी भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा के साले थे। वे पुजारा की पत्नी पूजा के भाई बताए जाते हैं। पाबरी परिवार पिछले लगभग 20 वर्षों से राजकोट में रह रहा है और कॉटन जिनिंग का व्यवसाय करता है।

आत्महत्या की वजह क्या बताई जा रही है?

पुलिस जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जीत पाबरी मानसिक तनाव में थे। उनकी पूर्व मंगेतर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और दर्ज मामले ने उन्हें गहरा प्रभावित किया था। अभी तक कोई सुसाइड नोट सामने नहीं आया है, इसलिए कारणों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस करेगी।

एक्स-मंगेतर ने उनके खिलाफ क्या शिकायत दर्ज कराई थी?

26 नवंबर 2024 को उनकी पूर्व मंगेतर ने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि सगाई के बाद जीत ने शादी का वादा करके जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। यह आरोप अभी अदालत और पुलिस जांच के दायरे में है।