हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री मंगल सेन के भतीजे अरविंद भूटियानी का निधन

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री मंगल सेन के भतीजे अरविंद भूटियानी का निधन

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री मंगल सेन के भतीजे अरविंद भूटियानी का निधन
Modified Date: August 6, 2026 / 08:49 am IST
Published Date: August 6, 2026 12:41 am IST

गुरुग्राम, पांच अगस्त (भाषा) हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत डॉ. मंगल सेन के भतीजे अरविंद भूटियानी का ‘ब्रेन ट्यूमर’ से जूझने के बाद यहां निधन हो गया। भाजपा नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पार्टी नेताओं ने बताया कि वह करीब दो साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे।

बुधवार को यहां अतुल कटारिया चौक के पास स्थित श्मशान घाट में भूटियानी का अंतिम संस्कार किया गया।

भाजपा के बयान के अनुसार, भूटियानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आपातकाल विरोधी आंदोलन से जुड़े थे और आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भेजा गया था। उस समय उनके चाचा मंगल सेन भी करनाल जेल में बंद थे।

बयान में कहा गया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भूटियानी को श्रद्धांजलि दी।

भाषा तान्या नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।