पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली
चंडीगढ़, 14 फरवरी (भाषा) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह को मोहाली के एक निजी अस्पताल में घुटने की रिप्लेसमेंट (प्रत्यारोपण) सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
मोहाली फोर्टिस अस्पताल ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि सिंह का 10 फरवरी को घुटने का सफल ऑपरेशन हुआ था।
इसमें कहा गया है कि हड्डी रोग निदेशक डॉ. हरसिमरन सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों की एक टीम ने यह प्रक्रिया संपन्न की।
डॉ. हरसिमरन सिंह ने कहा, ‘कैप्टन अमरिंदर सिंह की सर्जरी के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई और ऑपरेशन के बाद वह जल्दी ठीक हो गए। ऑपरेशन के बाद उन्हें चलने में कोई दर्द नहीं था और उन्हें मोहाली फोर्टिस अस्पताल से संतोषजनक स्थिति में छुट्टी दे दी गई।’
भाषा
भाषा
शुभम माधव
माधव

Facebook


