चंडीगढ़, छह जुलाई (भाषा) पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मोहम्मद इजहार आलम का मोहाली में मंगलवार को एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।
आलम के परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आलम के निधन पर शोक जताया है।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पंजाब वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर भी सेवा दे चुके मोहम्मद इजहार आलम के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।’’
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा