Diwakar Bhatt passes away: पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, पिछले कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

Diwakar Bhatt passes away: पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, पिछले कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

Diwakar Bhatt passes away: पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, पिछले कई दिनों से थे अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख

Diwakar Bhatt passes away

Modified Date: November 25, 2025 / 10:32 pm IST
Published Date: November 25, 2025 9:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का 82 वर्ष की आयु में निधन
  • ‘फील्ड मार्शल’ के नाम से विख्यात भट्ट ने राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया

देहरादून: Diwakar Bhatt passes away उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के संस्थापक सदस्य और राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। भट्ट (82) पिछले एक माह से उम्र संबंधी समस्याओं के कारण देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और सुबह ही अस्पताल से छुट्टी दिलाकर उन्हें हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर लाया गया था। शाम को अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र है।

Diwakar Bhatt passes away ‘फील्ड मार्शल’ के नाम से विख्यात भट्ट उक्रांद के अध्यक्ष भी रहे और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह 2007-12 तक टिहरी की देवप्रयाग विधानसभा सीट से विधायक रहने के साथ ही राज्य की तत्कालीन भुवन चंद खंडूरी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे।

हालांकि, कई विधानसभा चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी भट्ट के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनके शोक संतप्त परिजनों को असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, ” दिवाकर भट्ट के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर जन सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।”


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।