मेघालय पुलिस-एटीएस के साथ मुठभेड़ में चार हथियारबंद लोग मारे गए

मेघालय पुलिस-एटीएस के साथ मुठभेड़ में चार हथियारबंद लोग मारे गए

मेघालय पुलिस-एटीएस के साथ मुठभेड़ में चार हथियारबंद लोग मारे गए
Modified Date: August 30, 2026 / 07:52 pm IST
Published Date: August 30, 2026 7:52 pm IST

शिलांग, 30 अगस्त (भाषा) मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स जिले में रविवार तड़के मेघालय पुलिस और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में चार हथियारबंद लोग मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ईस्ट गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पवार एस. वसंतराव ने बताया कि यह मुठभेड़ रविवार तड़के करीब चार बजे हुई, जब खुफिया जानकारी मिलने के बाद संयुक्त टीम ने सोंगसाक से कागल जाने वाली सड़क पर जांच चौकी स्थापित की थी।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान टीम ने एक वाहन को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसमें सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

एसपी ने बताया, ‘‘जवाबी गोलीबारी में वाहन में सवार चारों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

एसपी ने बताया कि चारों लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘दामरा में अंतरराज्यीय सीमा के पास हाल में एक कारोबारी के अपहरण और हत्या की घटना में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।’’

वसंतराव ने कहा, ‘‘उनकी पहचान का पूरा सत्यापन भी उचित तरीके से किया जाएगा और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई हैं।’’ एसपी ने बताया कि मामले की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं जारी हैं।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में