कर्नाटक के यादगीर में एक खेत के तालाब में चार बच्चे डूबे

Ads

कर्नाटक के यादगीर में एक खेत के तालाब में चार बच्चे डूबे

  •  
  • Publish Date - March 29, 2026 / 08:48 PM IST,
    Updated On - March 29, 2026 / 08:48 PM IST

यादगीर (कर्नाटक), 29 मार्च (भाषा) कर्नाटक के यादगीर जिले में रविवार को एक तालाब में तैरने के लिए उतरने के बाद चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सुरपुरा तालुक के नागनूर गांव में हुई, जो केम्भावी पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। मृतकों की पहचान किराना (6), बसम्मा (11), शरथ (6) और हनुमेश (7) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बच्चे स्कूल की छुट्टी होने के कारण तालाब पर गए थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “माना जा रहा है कि बच्चे तैरने के लिए तालाब में उतरे थे और दुर्घटनावश डूब गए। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप