कर्नाटक में कार के गड्ढे में गिरने से कॉलेज के चार छात्रों की मौत

Ads

कर्नाटक में कार के गड्ढे में गिरने से कॉलेज के चार छात्रों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 10, 2023 / 04:05 PM IST,
    Updated On - December 10, 2023 / 04:05 PM IST

चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), 10 दिसंबर (भाषा) चिक्कबल्लापुर के बाहरी इलाके में राजमार्ग पर अंडरपास के पास एक कार के कथित तौर पर पलट जाने और गड्ढे में गिर जाने से कॉलेज के चार छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना शनिवार रात को हुई जब चारों छात्रों में से दो अपने साथियों को छोड़ने के लिए बेंगलुरु से चिक्कबल्लापुर जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कार एक छात्र चला रहा था। दुर्घटना तब हुई जब चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन पलट गया और गड्ढे में गिर गया।

उन्होंने बताया कि से तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा सुरभि आशीष

आशीष