नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार को एक घर में सिलेंडर फटने से कम से कम चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि अपराह्न 1:15 बजे सिलेंडर फटने की सूचना मिलने पर तुरंत दमकल विभाग की गाड़ी को भेजा गया।
उन्होंने कहा, ‘आग को 15 मिनट में पूरी तरह बुझा दिया गया। हमारी टीम ने मामूली रूप से घायल चार लोगों को घर से बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’
भाषा शुभम रंजन
रंजन
रंजन