अमृतसर में चार किलो हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद, छह लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

Ads

अमृतसर में चार किलो हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद, छह लोग गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

  •  
  • Publish Date - September 25, 2025 / 05:07 PM IST,
    Updated On - September 25, 2025 / 05:07 PM IST

चंडीगढ़, 25 सितंबर (भाषा) पंजाब पुलिस ने अमृतसर से छह व्यक्तियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ और हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ करने का बृहस्पतिवार को दावा किया और उनके कब्जे से 4.03 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद कीं।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर कहा, “ खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ और हथियारों के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। सीमा पार से हेरोइन और हथियारों की आपूर्ति में शामिल छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और 4.03 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल (एक ग्लॉक 9 मिमी व एक .30 बोर) बरामद की गईं।’’

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से शाह नामक पाकिस्तान स्थित अपने आका के संपर्क में थे।

डीजीपी ने कहा, ‘आरोपी खेमकरन और फिरोजपुर सेक्टर में हेरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे, जिसे पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन के माध्यम से भेज रहे थे और इन्हें अमृतसर क्षेत्र में भेजा जाना था।’

अमृतसर के गेट इस्लामाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह का पूरी तरह से पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान नरेश

नरेश