CM Yogi Action on Aliganj Fire Incident|| Image- ANI News File
CM Yogi Action on Aliganj Fire Incident: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए भीषण आग हादसे को प्रदेश के लिए एक ‘बड़ा सबक’ बताते हुए कहा कि इस पीड़ादायक घटना से सीख लेते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना हो। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि सोमवार को हुआ भीषण हादसा प्रदेश के लिये एक बड़ा सबक है और इससे सीख ली जानी चाहिये ताकि भविष्य में ऐसा फिर कभी ना हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए शासन, प्रशासन और आमजन को मिलकर अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा।
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश के बाद एक्शन का दौर शुरू हो चूका है। प्रशासन ने अलीगंज की अवैध रूप से निर्मित बिल्डिंग पर अब बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने निर्माणकर्ता के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए भवन को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। (CM Yogi Action on Aliganj Fire Incident) इसी अवैध बिल्डिंग में हाल ही में अग्निकांड की घटना हुई थी, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी।
सीएम योगी ने प्रदेश में मिशन मोड में व्यापक अग्निशमन उपायों के ऑडिट का अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलों में अस्पतालों, नर्सिंग होम, मेडिकल कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, सरकारी भवनों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच करके आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। (CM Yogi Action on Aliganj Fire Incident) सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरी तरह जनहित में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के नाम पर किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि हर जिले में विशेष टीम गठित कर फायर ऑडिट अभियान चलाया जाए तथा सभी कोचिंग संस्थानों का विधिवत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक भवनों में अग्निशमन विभाग से प्राप्त अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) को भवन परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए। सीएम आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन नहीं होना चाहिए तथा निर्धारित उपयोग के विपरीत किसी भी प्रकार की गतिविधि स्वीकार्य नहीं होगी। (CM Yogi Action on Aliganj Fire Incident) उन्होंने खासतौर से निर्देश दिये कि किसी भी हाल में किसी इमारत के बेसमेंट में कोचिंग अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन न होने पाए। राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार की दोपहर तीन मंजिला इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत हो गयी थी तथा नौ अन्य लोग जख्मी हो गये थे। इस इमारत में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित थे।
इन्हे भी पढ़ें:-