झारखंड में सड़क हादसों में चार की मौत, 13 घायल

झारखंड में सड़क हादसों में चार की मौत, 13 घायल

झारखंड में सड़क हादसों में चार की मौत, 13 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 28, 2021 10:39 pm IST

जमशेदपुर (झारखंड), 28 सितंबर (भाषा) झारखंड के पूर्व सिंहभूम जिले में दो सड़क हादसों में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी एवं 13 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बबोदाम थाने के प्रभारी शंकर लाकरा ने बताया कि भदुदिह गांव में एक मिनीबस ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसे चला रहे 24 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पीछे बैठे एक अन्य आदमी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिनीबस के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इन दोनों युवकों के परिवारों को मुआवजा देने की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी। अधिकारियों द्वारा उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन देने के बाद लोग वहां से चले गये।

लाकरा ने बताया कि इसी थानाक्षेत्र में दुबराजपुर गांव में एक वाहन पलट गया जिससे एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गये। यह वाहन बोडाम से जमशेदपुर जा रहा था और ये सभी उस पर सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में