जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत

Ads

जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 01:53 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 01:53 PM IST

श्रीनगर, 28 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को एक यात्री वाहन के किशनगंगा नदी में गिर जाने से चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, हादसा उत्तर कश्मीर के इस जिले के तीतवाल क्षेत्र में सीमारी सड़क पर हुआ।

उन्होंने बताया कि तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया और घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया।

सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कुपवाड़ा में दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में लोगों की जान जाने से मुझे गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।”

भाषा मनीषा

मनीषा