केरल के मलप्पुरम में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत

केरल के मलप्पुरम में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत

केरल के मलप्पुरम में बिजली गिरने से चार लोगों की मौत
Modified Date: May 12, 2026 / 08:42 pm IST
Published Date: May 12, 2026 8:42 pm IST

मलप्पुरम (केरल), 12 मई (भाषा) केरल में मलप्पुरम जिले के मनकाडा के पास मंगलवार शाम एक पहाड़ी पर बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मनकाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए चारों नवयुवकों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। वे सात युवकों के एक समूह का हिस्सा थे, जो उस पहाड़ी पर गए थे।

यह घटना शाम करीब छह बजे घटी।

पुलिस ने बताया कि बिजली गिरने के बाद सभी सात नवयुवकों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से चार की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में