सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित चार विनिर्माण इकाइयों में आग लगी

सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित चार विनिर्माण इकाइयों में आग लगी

सोनीपत के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित चार विनिर्माण इकाइयों में आग लगी
Modified Date: April 3, 2026 / 11:54 am IST
Published Date: April 3, 2026 11:54 am IST

चंडीगढ़, तीन अप्रैल (भाषा) हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित चार विनिर्माण इकाइयों में शुक्रवार तड़के आग लग गई। हालांकि, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आग एक इकाई में लगी और देखते ही देखते तीन अन्य इकाइयों में फैल गई। दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

कुंडली पुलिस थाने के प्रभारी, इंस्पेक्टर सेठी मलिक ने फोन पर बताया, ‘चारों इकाइयां आग की चपेट में आ गईं और दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए।’

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि जिन इकाइयों में आग लगी, उनमें कूलर और पंखे जैसे घरेलू उपकरण भी निर्मित होते हैं। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

मलिक ने कहा कि आग के सटीक कारण की जानकारी जांच के बाद ही मिलेगी।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में