कर्नाटक में ट्रैक्टर गड्ढे में गिरने से चार प्रवासी मजदूरों की मौत

कर्नाटक में ट्रैक्टर गड्ढे में गिरने से चार प्रवासी मजदूरों की मौत

कर्नाटक में ट्रैक्टर गड्ढे में गिरने से चार प्रवासी मजदूरों की मौत
Modified Date: February 21, 2026 / 02:08 pm IST
Published Date: February 21, 2026 2:08 pm IST

बागलकोट (कर्नाटक), 21 फरवरी (भाषा) कर्नाटक के बागलकोट जिले में शुक्रवार देर रात एक ट्रैक्टर के गड्ढे में गिरने से दो साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया, ‘यह हादसा देर रात करीब दो बजे तब हुआ जब गन्ने की कटाई का काम खत्म होने के बाद कुछ लोग ट्रैक्टर से लौट रहे थे और इस दौरान ट्रॉली अलग होकर गड्ढे में जा गिरी।’

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना बागलकोट जिले के जमखंडी तालुक में कट्टे केरे के पास हुई।

मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के बुसा तालुक स्थित गुपवाडी के निवासी मनीष पांडे (23), दो साल की हलाकी पांडे, लक्ष्मी चिरमड़ी (27) और रेखा भुके के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा, ‘सभी महाराष्ट्र के प्रवासी मजदूर थे। हादसे के वक्त ट्रैक्टर में करीब 20 लोग सवार थे।’

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जमखंडी थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने कहा, ‘मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।’

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना


लेखक के बारे में