Ambikapur Jaundice Case News: नगर निगम क्षेत्र में फैला डायरिया, एक साथ मिले 40 से ज्यादा मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Ambikapur Jaundice Case News: नगर निगम अंबिकापुर के कुछ वार्डो में दूषित पानी पीने से 40 से ज्यादा लोग पीलिया से ग्रसित हो गए है।
Ambikapur Jaundice Case News/Image Credit: IBC24.in
- नगर निगम अंबिकापुर के कुछ वार्डों में फैला पीलिया।
- अब तक सामने आए पीलिया के 40 मरीज।
- एक साथ 40 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप।
Ambikapur Jaundice Case News: अंबिकापुर: नगर निगम अंबिकापुर के कुछ वार्डो में दूषित पानी पीने से 40 से ज्यादा लोग पीलिया से ग्रसित हो गए है। गंभीर बात ये की स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लिये गए पानी की सैमपल में ईकोलाई वैक्टीरिया की मात्रा काफी ज्यादा पाई गई है। जिसके बाद अब निगम व स्वास्थ्य विभाग का अमला ज्वाइंट सैम्पलिंग और सर्वे करा रहा है। (Ambikapur Jaundice Case News) जिस तरह से पीलिया के मरीजो की संख्या बढ़ी है उससे चिंता भी बढ़ गई है।
लगातर बढ़ रही पीलिया के मरीजों की संख्या
Ambikapur Jaundice Case News: अंबिकापुर के नवागढ़ और मोमिनपुरा इलाके में लगातार पीलिया के मरीजो की संख्या बढ़ रही है और अब तक ये आंकड़ा 40 के पार तक पहुंच गया है। दरसअल तबियत बिगड़ने के बाद जब लोग स्वास्थ केंद्र पहुचे तो डॉक्टरों की जांच में लोग पीलिया की चपेट में पाए गए। जिसमे महिला, पुरुष समेत बच्चे भी शामिल है। लोगो का कहना है कि कई बार नगर निगम के सप्लाई वाटर में (Ambikapur Jaundice Case News) दूषित पानी की सप्लॉई होती है, जिससे लोग बीमार हो रहे है। गंभीर बात ये की लगातार लोगो के बीमार पड़ने के कारण स्वास्थ विभाग ने करीब 10 स्थानों से पानी कै सैम्पल लिए जिनमे 4 जगहों के सैमपल में ईकोलाई वैक्टरिया का लेबल 100 से भी ज्यादा पाया गया जिसका लेवल 5 से 10 होना चाहिए, जिससे स्वास्थ विभाग इसे बेहद चिंताजनक स्थिति बता रहा है।
नगर निगम को नहीं थी जानकारी
Ambikapur Jaundice Case News: नगर निगम के सप्लॉई के पानी पीने से लोग बीमार हो रहे है और हैरत की बात तो ये है की नगर निगम को इसकी जानकारी तक नही है। ऐसे में जब स्वास्थ विभाग के सीएमएचओ ने पत्र लिखकर इस खतरे से अवगत कराया तब नगर निगम का अमला हरकत मे आया है और डोर टू डोर पानी के सैमपल कलेक्ट किये जा रहे है। सबसे बड़ी बात ये (Ambikapur Jaundice Case News) है कि नगर निगम क्षेत्र में बेतरतीब खुदाई के साथ साथ कई पानी के पाइप लाइन नालियों से होकर गुजरी है, जिससे पानी के दूषित होने का खतरा बढ़ गया है। हालांकि निगम जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त करने का दावा जरूर कर रहा है।
बहरहाल एमपी में दूषित पेय जल के कारण ही कई लोगो की मौत का मामला सामने आ चुका है, वो भी निगम स्वक्षता में अव्वल था और निगम अंबिकापुर भी स्वक्षता में अपना स्थान का लोहा मानवाता रहा है ऐसे में स्वक्ष नगर निगम की वाटर सप्लाई का ये हाल होना बेहद ही चिंता का सबब है जिसे समय रहते दुरुस्त करने की जरूरत है ताकि कोई अप्रिय स्थिति पैदा न हो सके।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Sukma Youth Jobs: सपना सबने देखा था पर उम्मीद किसी ने नहीं..! अब बदल रही तस्वीर, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवा MNC’s में करेंगे जॉब, युवतियों ने बताया-‘इंडिपेंडेंट’ होने का असली मतलब
- Kawasi Lakhma in Vidhan Sabha: कवासी लखमा को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उपस्थित रहने की मिली अनुमति, जेल से बाहर आने के बाद पहली बार आएंगे सदन में
- Chhattisgarh SIR final List: छत्तीसगढ़ SIR की फाइनल लिस्ट जारी.. प्रदेश में थे 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता, अब कट गए इतने लाख वोटर्स के नाम, देखें आंकड़े

Facebook


