Indore Protest Live News: यहां भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भारी बवाल.. दोनों तरफ से हो रही जमकर पत्थरबाजी, कई लोग घायल

Indore BJP and Congress Workers Violence: इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी, पुलिस अधिकारी समेत कई घायल।

Indore Protest Live News: यहां भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भारी बवाल.. दोनों तरफ से हो रही जमकर पत्थरबाजी, कई लोग घायल

Indore BJP and Congress Workers Violence || Image- IBC24 News File

Modified Date: February 21, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: February 21, 2026 3:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प
  • दोनों तरफ से पत्थरबाजी
  • पुलिस अधिकारी समेत कई घायल

इंदौर: शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। (Indore BJP and Congress Workers Violence) इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने देशभर के अलग-अलग हिस्सों में युवा कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।

इसी कड़ी में इंदौर में आज भाजयुमो का प्रदर्शन उग्र हो गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। बताया जा रहा है कि इस झड़प में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पहले से रास्ते में बैरिकेडिंग की थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे दोनों दलों के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और स्थिति बेकाबू हो गई। (Indore BJP and Congress Workers Violence) दोनों ओर से पत्थरों के साथ तेल के पैकेट, संतरे और टमाटर भी फेंके गए। फिलहाल भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown