4 पाकिस्तानी नागरिक और ISIS के सदस्य गिरफ्तार, काबुल के गुरुद्वारे में हमले से जुड़ा है कनेक्शन- सूत्र

Ads

4 पाकिस्तानी नागरिक और ISIS के सदस्य गिरफ्तार, काबुल के गुरुद्वारे में हमले से जुड़ा है कनेक्शन- सूत्र

  •  
  • Publish Date - April 4, 2020 / 04:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

नई दिल्ली। इस्लामिक स्टेट के तथाकथित खुरासान चीफ को 4 लड़ाकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। अफगान इंटेल एजेंसी नेशनल डायरेक्टोरेट ऑफ सिक्यॉरिटी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

 

बता दें कि 25 मार्च को काबुल के गुरुद्वारे में अफगान सिखों पर किए गए अब तक के सबसे बड़े हमले में 27 लोगों की जान चली गई थी। सूत्रों के मुताबिक ये सभी आतंकी हमला करने में शामिल थे।

पढ़ें- दिल्ली में कोरोना के 40 मामले लोकल ट्रांसमिशन से, कोविड 19 संक्रमितों की संख्.

आधिकारिक बयान जारी करते हुए दावा किया गया है कि असलम फारूक का पाकिस्तान के आतंकी संगठनों जैसे लश्कर और हक्कानी के गिरोह से लिंक था। फारूक के साथ ही पाकिस्तानी मूल के 4 ISIS लड़ाकों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान खैबर पख्तूनख्वा के मसूदुल्लाह और खान मोहम्मद, कराची के सलमान और इस्लामाबाद के अली मोहम्मद के रूप में हुई है।

पढ़ें- संकट के समय में आम जनता को बड़ी राहत, आयुष्मान भारत के लाभार्थियों ..

अफगानिस्तान में पूर्व में सिखों को निशाना बनाने वाले आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने शोर बाजार इलाके स्थित गुरुद्वारे पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। गुरुद्वारे पर यह हमला सुबह करीब 07:45 बज हुआ था जब गुरुद्वारे के भीतर करीब 150 श्रद्धालु थे। हमले में 27 नागरिक मारे गए और 8 घायल हो गए थे।