हरियाणा में बंद पड़े कुएं में विषाक्त गैस के कारण चार लोगों की मौत

हरियाणा में बंद पड़े कुएं में विषाक्त गैस के कारण चार लोगों की मौत

हरियाणा में बंद पड़े कुएं में विषाक्त गैस के कारण चार लोगों की मौत
Modified Date: July 20, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: July 20, 2026 4:05 pm IST

चंडीगढ़, 20 जुलाई (भाषा) हरियाणा के झज्जर जिले में एक बछड़े को बचाने के लिए बंद पड़े कुएं में उतरे चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि विषाक्त गैस की वजह से उनकी मौत हुई।

घटना रविवार शाम मुनीमपुर गांव में हुई।

झज्जर की पुलिस आयुक्त राजश्री सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बचाव कार्य शुरू किया गया और कुएं में गए लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

झज्जर के सदर थाना के प्रभारी (एसएचओ) निरीक्षक परमजीत ने सोमवार को बताया, ‘‘एक बछड़ा करीब 40 से 50 साल पुराने, बंद पड़े कुएं में गिर गया था। पशु को बचाने के लिए दो लोग कुएं में उतरे। जब वे बाहर नहीं आए, तो दो और लोग कुएं में उतरे, लेकिन वे भी बाहर नहीं निकल पाए। इसके बाद बचाव अभियान चलाया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’

एसएचओ ने बताया कि मरने वालों की पहचान स्थानीय निवासी मोनू, दलबीर एवं नरेंद्र और एक प्रवासी मजदूर रामू के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में बछड़ा भी मृत पाया गया।

भाषा सुरभि दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में