आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में नाव पलटने से चार लोग डूबे

Ads

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में नाव पलटने से चार लोग डूबे

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 06:46 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 06:46 PM IST

पलनाडु, 14 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में रविवार को एक छोटी गैर-मोटर चालित मछली पकड़ने वाली नाव कृष्णा नदी में पलट जाने से चार लोग डूब गये। नाव में आठ लोग सवार थे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ये लोग नाव से नदी में गए थे और एक छोटे द्वीप से वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

सट्टेनपल्ली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) हनुमंथ राव ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘दो पुरुष और दो महिलाएं डूब गए। नाव पर बच्चे भी सवार थे।’’

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब नाव किनारे से लगभग 15 मीटर दूर थी और बच्चे एक तरफ इकट्ठा हो गए, जिससे नाव पलट गई।

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र