जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के एक ग्रेनेड हमले में चार लोग घायल

Ads

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों के एक ग्रेनेड हमले में चार लोग घायल

  •  
  • Publish Date - December 9, 2020 / 08:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

श्रीनगर, नौ दिसम्बर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों के सुरक्षा कर्मियों के एक वाहन पर ग्रेनेड फेंकने की घटना में चार लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हमला जिले के पट्टन इलाके के सिंहपोरा में हुआ।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने ग्रेनेड आज सुबह सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के वाहन की ओर फेंका था, लेकिन उनका निशाना चूक गया और ग्रेनेड सड़क किनारे फट गया, जिससे चार लोग घायल हो गए।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश