टेम्पो ट्रैवलर के खड़े ट्रक से टकारने से राजस्थान के चार तीर्थयात्रियों की मौत

टेम्पो ट्रैवलर के खड़े ट्रक से टकारने से राजस्थान के चार तीर्थयात्रियों की मौत

टेम्पो ट्रैवलर के खड़े ट्रक से टकारने से राजस्थान के चार तीर्थयात्रियों की मौत
Modified Date: July 1, 2026 / 11:36 am IST
Published Date: July 1, 2026 11:36 am IST

चंडीगढ़, एक जुलाई (भाषा) पंजाब के बठिंडा में बुधवार सुबह बठिंडा-डबवाली राजमार्ग पर एक टेम्पो ट्रैवलर के खड़े ट्रक से टकरा जाने से राजस्थान के चार तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना जोधपुर रोमाना गांव के पास उस समय हुई, जब राजस्थान के बाड़मेर से श्रद्धालुओं का एक समूह तीन जुलाई से शुरू हो रही वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स, बठिंडा) ले जाया गया, जबकि चारों मृतकों के शवों को शहर के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में अधिक जानकारी का इंतज़ार है।

भाषा प्रचेता वैभव

वैभव


लेखक के बारे में