Kullu Road Accident: पर्यटकों को लेकर जा रही थी ट्रैवलर बस, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें, 14 घायल

Kullu Road Accident: पर्यटकों को लेकर जा रही थी ट्रैवलर बस, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें, 14 घायल

Kullu Road Accident: पर्यटकों को लेकर जा रही थी ट्रैवलर बस, तभी हो गया ये हादसा, थम गई इतने लोगों की सांसें, 14 घायल

Kullu Road Accident | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 5, 2026 / 06:39 am IST
Published Date: April 5, 2026 6:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु
  • 14 गंभीर रूप से घायल
  • पुलिस, अग्निशमन और प्रशासन ने मिलकर 18 लोगों को सुरक्षित निकाला

मनाली: Kullu Road Accident हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पर्यटकों से भरे एक टेंपो ट्रैवलर के शनिवार रात सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से दो महिलाओं समेत चार पर्यटकों की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Kullu Road Accident जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार वाहन में दो बच्चों समेत 22 लोग सवार थे और यह वाहन जालोरी दर्रे से लौट रहा था। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 15 किलोमीटर के मार्ग पर भुंतर की ओर उतरते समय लगातार बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो जाने के कारण पर्यटक वाहन फिसल गया। पुलिस ने बताया कि कम से कम 18 पर्यटकों को बचा लिया गया है।

उसने बताया कि इनमें से 14 लोग घायल हैं और उन्हें बंजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि एक यात्री की हालत गंभीर बताई गई है और चार पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस, अग्निशमन सेवा के कर्मी और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं। पर्यटक जीभी में एक होटल में ठहरे हुए थे जो बंजार कस्बे से करीब 10 किलोमीटर दूर है। हादसा बंजार कस्बे में हुआ।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।