चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार

Ads

चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार

  •  
  • Publish Date - September 25, 2023 / 10:48 PM IST,
    Updated On - September 25, 2023 / 10:48 PM IST

नोएडा (उप्र), 25 सितंबर (भाषा) नोएडा के जेवर थानाक्षेत्र में सोमवार को चार वर्षीय एक बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एक व्यक्ति ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पड़ोस में रहने वाले महेश (40) ने उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ आज बलात्कार किया।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीम लगी हैं।

प्रवक्ता ने दावा किया कि जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

इस घटना के चलते जेवर क्षेत्र में लोगों में भारी आक्रोश है और लोगों ने मांग की है कि आरोपी को सजा-ए मौत दी जाए।

भाषा सं राजकुमार