बेंगलुरु, छह सितंबर (भाषा) गंगा ग्रैंडमास्टर्स ने रविवार को फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स के लगातार जीत के अभियान पर विराम लगाया जबकि गत चैंपियन एल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
जीसीएल टेक महिंद्रा और फिडे की संयुक्त पहल है।
गंगा ग्रैंडमास्टर्स ने दूसरे दिन दो मुकाबले खेले। दिन के पहले मैच में एल्पाइन एपीएल पाइपर्स से मिली हार की निराशा को पीछे छोड़ते हुए उसने गैम्बिट्स को 9-7 से हराया और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया।
पाइपर्स ने इससे पहले गंगा ग्रैंडमास्टर्स को 11-6 से हराया था।
पीबीजी अलास्का नाइट्स ने चेक मुम्बा मास्टर्स को 11-6 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता