Free Electricity to Ganesh Samiti: गणेश पंडालों को फ्री मिलेगा बिजली का कनेक्शन!.. राज्य सरकार के ऐलान से समितियों में जश्न, जानें कैसे करना होगा आवेदन

Ads

आंध्र प्रदेश में गणेश पंडालों को 14 से 22 सितंबर तक नौ दिनों के लिए मुफ्त अस्थायी बिजली सप्लाई दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में 3 किलोवॉट और शहरी क्षेत्रों में 5 किलोवॉट तक लोड की अनुमति होगी। अधिक लोड के लिए नियमित अस्थायी बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया अपनानी होगी।

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 09:20 PM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 09:21 PM IST

Free Electricity to Ganesh Samiti || Image- IBC24 NEWS Archive

HIGHLIGHTS
  • गणेश पंडालों को नौ दिन मुफ्त बिजली
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 3 किलोवॉट लोड
  • शहरी क्षेत्रों में 5 किलोवॉट लोड

Free Electricity to Ganesh Samiti: आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (एपीसीपीडीसीएल) ने गुरुवार को गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का आदेश जारी किया। एपीसीपीडीसीएल ने घोषणा की कि एलटी अस्थायी सप्लाई कैटेगरी के तहत ग्रामीण इलाकों में 3 किलोवॉट और शहरी इलाकों में 5 किलोवॉट तक के गणेश पंडालों को नौ दिनों (14 सितंबर से 22 सितंबर) तक मुफ्त अस्थायी बिजली सप्लाई दी जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एपीसीपीडीसीएल ने जारी किया निर्देश

ये आदेश तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के फैसले के बाद जारी किए गए। एपीसीपीडीसीएल ने सुपरिटेंडिंग इंजीनियरों/ऑपरेशन सर्कल्स को निर्देश दिया है कि वे गणेश पंडालों के सभी अधिकृत आवेदकों/आयोजकों को मुफ्त बिजली सप्लाई दें। उनसे अनुरोध किया गया है कि वे इसके अनुसार जरूरी कार्रवाई करें और सभी अधिकृत आयोजकों से तय फॉर्मेट के अनुसार आवेदन लें। साथ ही, कुल राशि का हिसाब लगाकर बिना देरी किए बिल की राशि का स्टेटमेंट चीफ जनरल मैनेजर/फाइनेंस/कॉर्पोरेट ऑफिस/एपीसीपीडीसीएल को सौंपें।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

5 किलोवॉट लोड की ही अनुमति

Free Electricity to Ganesh Samiti: आदेश में कहा गया है, एलटी अस्थायी सप्लाई कैटेगरी के तहत नौ दिनों के लिए पंडालों को ग्रामीण इलाकों में 3 किलोवॉट और शहरी इलाकों में 5 किलोवॉट लोड की ही अनुमति होगी। अगर इससे ज्‍यादा लोड के लिए आवेदन किया जाता है, तो रेगुलर अस्थायी सप्लाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

‘ग्लोबल साउथ’ को नियम तय करने वाला बनना होगा: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी

शी चिनफिंग, मोदी की मुलाकात के सकारात्मक नतीजे को लेकर आशावादी : विशेषज्ञ

युवा किताबें पढ़ना चाहते हैं, हमें उन तक किताबें पहुंचानी होंगी: मुख्यमंत्री योगी

काशी में विदेशी पर्यटकों के सामने ‘विकास’ पानी-पानी : अखिलेश यादव

सेबी ने वायदा-विकल्प सौदों के निपटान मूल्य तय करने की पद्धति में बदलाव का प्रस्ताव रखा

Q1. गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली कितने दिनों तक मिलेगी?

A: गणेश पंडालों को 14 सितंबर से 22 सितंबर तक नौ दिनों के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी।

Q2. ग्रामीण क्षेत्रों में कितने किलोवॉट बिजली मिलेगी?

A: ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश पंडालों को अधिकतम 3 किलोवॉट लोड की मुफ्त बिजली मिलेगी।

Q3. गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली के लिए आवेदन कैसे करना होगा?

A: अधिकृत आयोजकों को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन करना होगा, जिसके बाद बिजली सप्लाई दी जाएगी।