जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में नये सिरे से मुठभेड़ शुरू
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में नये सिरे से मुठभेड़ शुरू
जम्मू, 22 जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचे इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच नये सिरे से मुठभेड़ शुरू हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
चटरू पट्टी में मंड्राल-सिंहपोरा के पास सोनार गांव में आतंकवादियों की तलाश में अभियान शुरू किया गया, जिसमें हुई गोलीबारी में एक पैराट्रूपर शहीद हो गया और सात अन्य सैनिक घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह सिंहपोरा के घने जंगलों में छिपे हुए आतंकवादियों से फिर से सामना हुआ।
उन्होंने कहा कि अंतिम खबर मिलने तक दोनों तरफ से भारी गोलीबारी जारी थी और इलाके में सक्रिय आतंकवादियों को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को मुठभेड़ वाली जगह के पास एक बड़े आतंकवादी ठिकाने का पता चला और कई लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया।
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से कथित तौर पर जुड़े दो से तीन आतंकवादियों के मुठभेड़ में फंसे होने की आशंका है।
भाषा वैभव मनीषा
मनीषा

Facebook


