FSSAI Bans Serving Food In Newspapers | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: FSSAI Bans Serving Food In Newspapers अक्सर लोग सड़क किनारे ठेलों और दुकानों पर मिलने वाले गरमा-गरम समोसे, वड़ा-पाव, ब्रेड पकोड़े और अन्य स्नैक्स का आनंद लेते हैं। कई जगहों पर इन्हें परोसने के लिए अखबार का इस्तेमाल किया जाता है। यह तरीका भले ही आम और सुविधाजनक लगता हो, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से यह खतरनाक साबित हो रहा है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी फूड सेफ्टी संस्था FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) ने कड़ा रुख (FSSAI Latest Guidelines) अपनाया है। FSSAI ने देश के सभी रेस्तरां मालिकों, स्ट्रीट फूड वेंडर्स (ठेले वालों), कैटरर्स और छोटे दुकानदारों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए खाने-पीने की चीजों को अखबार में पैक करने या परोसने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। (Newspaper Food Packing Ban) यह आदेश में हालही में मुंबई हुई छापेमारी के बाद जारी किया गया है।
Newspaper Food Packing Ban दरअसल, मुंबई के एक बहुत ही मशहूर वड़ा-पाव विक्रेता को अपने ग्राहकों को अखबार में खाना पैक करके देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था। जिसके बाद FSSAI की पश्चिमी क्षेत्र टीम और मुंबई नगर निगम (BMC) ने मिलकर उस दुकान पर बड़ी संयुक्त कार्रवाई की। इस छापेमारी के बाद अथॉरिटी ने साफ कर दिया है कि जो भी दुकानदार या वेंडर इस आदेश को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
FSSAI ने इसके पीछे दो सबसे बड़े और वैज्ञानिक कारणों का खुलासा किया है। FSSAI ने बताया कि अखबार की छपाई में जिस स्याही का इस्तेमाल होता है, उसमें कई तरह के हानिकारक रसायन, रंग, पिगमेंट और सीसा जैसी भारी धातुएं पाई जाती हैं और अखबार में खाना खाने से उनकी स्याही पिघलकर भोजन मिल जाती है। जिससे शरीर पर धीमा जहर इकट्ठा हो जाता है। जिससे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचता है। जिसकी वजह से FSSAI ने फैसला लिया है।