निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ चुनाव से पहले 16 फरवरी से असम का तीन दिवसीय दौरा करेगी

निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ चुनाव से पहले 16 फरवरी से असम का तीन दिवसीय दौरा करेगी

निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ चुनाव से पहले 16 फरवरी से असम का तीन दिवसीय दौरा करेगी
Modified Date: February 12, 2026 / 08:46 pm IST
Published Date: February 12, 2026 8:46 pm IST

गुवाहाटी, 12 फरवरी (भाषा) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ 16 फरवरी से तीन दिन तक असम का दौरा करके आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कुमार चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ 17 फरवरी को राजनीतिक दलों के नेताओं, चुनाव से संबंधित केंद्रीय व राज्य नियामक अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से मुलाकात करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त असम सरकार के मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पुलिस नोडल अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें भी करेंगे।

चुनाव अधिकारियों ने कहा कि उनकी टीम दौरे के अंतिम दिन 18 फरवरी को मीडियाकर्मियों को भी संबोधित कर सकती है।

असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है।

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में