गंगा सप्तमी पर सजा वाराणसी घाट, सुबह से भक्तों का लगा तांता, जानिए क्या है मान्यता

गंगा सप्तमी पर सजा वाराणसी घाट, सुबह से भक्तों का लगा तांता, जानिए क्या है मान्यता

गंगा सप्तमी पर सजा वाराणसी  घाट, सुबह से भक्तों का लगा तांता, जानिए क्या है मान्यता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: May 11, 2019 5:45 am IST

वाराणसी। मां गंगा के अवतरण दिवस के रूप में गंगा सप्तमी मनाने का प्रावधान है। उत्तरप्रदेश के वाराणसी में आज प्रातः काल से गंगा सप्तमी की पूजा अर्चना की जा रही है। जिसमें दूर- दूर से दर्शनार्थी आ रहे हैं। आज सुबह से बनारस के घाट पर आरती और मंगलगान का दृश्य देखा जा रहा है।

गंगा सप्तमी के बारे में मान्यता है कि ऋषि भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर गंगा धरती पर आईं थी।इस दिन गंगा में डुबकी लगाने से भक्तों के पाप कर्मों का नाश होता है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस तिथि पर गंगा स्नान, तप ध्यान तथा दान-पुण्य करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि आज के दिन गंगा में स्नान करने से सभी रोगों से मुक्ति मिलती है। क्योकि गंगाजल में तमाम औषधियां और वनस्पतियों के गुण मौजूद होने के कारण यह अमृतकारी माना जाता है।


लेखक के बारे में