(फोटो के साथ)
उत्तरकाशी, 10 जुलाई (भाषा) उत्तरकाशी के विभिन्न स्थानों पर पिछले 36 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण नालू पानी व नगून के पास भूस्खलन होने और मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बार-बार बाधित हो रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मार्ग को साफ करने के लिए प्रशासन की कई टीम मौके पर मौजूद है लेकिन बारिश और गिरते पत्थरों के कारण मलबा हटाने में दिक्कतें आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ देर रास्ता खुलने के बाद बारिश के साथ पहाड़ी से पुनः मलबा आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
बुधवार से हो रही बारिश के कारण नालूपानी व नगून की पहाड़ी से लगातार गिरते पत्थरों और मलबे के कारण बार-बार मार्ग बंद होने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भाषा सं दीप्ति सिम्मी सुरभि
सुरभि