Asha Workers Honorarium Hike News: भाजपा सारकार ने सांय-सांय बढ़ा दिया आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय, अब हर महीने खाते में आएगी 11000 रुपए से ज्यादा सैलरी

Ads

Asha Workers Honorarium Hike News: भाजपा सारकार ने सांय-सांय बढ़ा दिया आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय, अब हर महीने खाते में आएगी 11000 रुपए से ज्यादा सैलरी

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 12:42 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 12:42 PM IST

Asha Workers Honorarium Hike News: भाजपा सारकार ने सांय-सांय बढ़ा दिया आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय, अब हर महीने खाते में आएगी 11000 रुपए से ज्यादा सैलरी / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय डबल
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी
  • बढ़ा हुआ मानदेय 1 अगस्त 2026 से लागू होगा

कोलकाता: Asha Workers Honorarium Hike News  प्रदेश की भाजपा सरकार ने आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने रथयात्र से पहले आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बढ़ा हुआ मानदेय 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा। यानि सितंबर महीने से बढ़ा हुआ मानदेय खाते में आने लगेंगे।

आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय

Asha Workers Honorarium Hike News स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 5000 रुपए की बढ़ोतरी की है। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी 5000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। मानदेय बढ़ने के बाद अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 14,000 रुपए प्रति माह मानदेय मिलेगा। जबकि आंगनबाड़ी सहायिकाओं 11,800 रुपए प्रति माह भुगतान किया जाएगा।

राज्यपाल ने दी मंजूरी

वहीं, बात करें आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाले मानदेय की तो 5000 रुपए बढ़ोतरी के बाद अब इन्हें 11,250 रुपए प्रति माह भुगतान किया जाएगा। मानदेय बढ़ने से आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई है और इसे रथयात्रा की सौगात बता रहे हैं। सरकार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए राज्यपाल ने मंजूरी और स्वीकृति दे दी है।

सितंबर महीने से आएगा खाते में

सरकार के आदेश के अनुसार, यह खर्च चालू वित्त वर्ष के राज्य बजट में महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्धारित मद से किया जाएगा। यह आदेश पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त विभाग की सहमति के बाद जारी किया गया है। सरकार ने कहा कि बढ़ा हुआ मानदेय सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह से संचालित समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) परियोजनाओं के तहत काम करने वाले आंगनवाड़ी कर्मियों को दिया जाएगा।

मानदेय बढ़ने के बाद किनको कितनी सैलरी मिलेगी

  • आशा कार्यकर्ता: 11,250 रुपए प्रति माह
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 14,000 रुपए प्रति माह
  • आंगनवाड़ी सहायिका: 11,800 रुपए प्रति माह

ये भी पढ़ें

आशा कार्यकर्ताओं का नया मानदेय कितना होगा?

बढ़ोतरी के बाद आशा कार्यकर्ताओं को 11,250 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब कितना मानदेय मिलेगा?

अब उन्हें 14,000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा।

बढ़ा हुआ भुगतान कब मिलेगा?

सितंबर 2026 से बढ़े हुए मानदेय का भुगतान शुरू होगा।

बढ़ा हुआ मानदेय कब से लागू होगा?

यह 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा।

Anganwadi Honorarium Hike में मानदेय कितना बढ़ाया गया है?

आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।