सरायकेला (झारखंड), 17 दिसंबर (भाषा) झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में शनिवार को कम से कम 27 आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर सागर लोहार (41) तथा उसके तीन साथियों– राजू लोहार (40), बबलू दास (40) और भोलू कुमार (42) को जिले के विभिन्न भागों से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि उनके पास से 7.62 मिमी की तीन पिस्तौल, एक देसी कट्टा और 10 कारतूस जब्त की गयीं।
पुलिस का कहना है कि तीनों की ही आपराधिक पृष्ठभूमि रही है और वे पहले भी जेल में रह चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक, कुख्यात गैंगस्टर सागर 27 आपराधिक मामलों में तथा भोलू सात मामलों में वांछित था।
भाषा राजकुमार दिलीप
दिलीप